बेरमो: CCL ढोरी क्षेत्र के मकोली में बंद खदान के कोयले में लगी आग, बड़े हादसे का खतरा, प्रबंधन मौन
Bermo, Bokaro | Apr 23, 2026 बेरमो प्रखंड अंतर्गत सीसीएल ढोरी क्षेत्र अंतर्गत N S D इंक्लाइन मकोली की बंद खदान में गुरुवार समय लगभग साढ़े सात बजे कोयले के ढेर में भीषण आग लग गई है। पिछले कई दिनों से सुलग रहे कोयले से लगातार धुआं और जहरीली गैसें निकल रही हैं, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बंद खदान में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं।