हरिहरगंज: नशा मुक्ति का संदेश लेकर सीता प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्रों ने निकाली साइकिल रैली
नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार सुबह 10:00 बजे हरिहरगंज सीता प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्रों ने साइकिल रैली निकाली।विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. अजय प्रसाद राय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और विद्यार्थियों से समाज में नशा मुक्त वातावरण बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।