जशपुर: सन्ना के बम्हनी जंगल में भीषण आग, वन अमले और ग्रामीणों ने पाया काबू
सन्ना वन परिक्षेत्र अंतर्गत सन्ना से लगभग 1.5 किलोमीटर आगे बम्हनी जंगल के डूमर कोना क्षेत्र में भीषण आग लग गई। आग लगने से जंगल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान वन रक्षक बबिता मिंज, सरपंच अरविंद कुजूर सहित स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से