पाकुड़: देवतल्ला के अल जामिया तुल अरबिया मदरसा में 58वां सालाना कार्यक्रम संपन्न
Pakaur, Pakur | Dec 22, 2025 पाकुड़ सदर प्रखंड अंतर्गत देवतल्ला स्थित अल जामिया तुल अरबिया दारुल उलूम असलाफिया मदरसा का 58वां वार्षिक कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 20 एवं 21 तारीख को उर्दू, अंग्रेज़ी एवं बांग्ला भाषा में तकरीर (भाषण) प्रतियोगिता, कुरआन पाठ प्रतियोगिता समेत कई अन्य शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।