महुआ के महाराणा प्रताप खेल मैदान में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बुधवार को 6:30 बजे जनसभा को संबोधित किया इस दौरान उपस्थित हजारों लोगों से उन्होंने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की उन्होंने कहा कि महुआ के संपूर्ण विकास के लिए एनडीए प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद दें