दिनांक 06.01.2026 को थाना भालूमाड़ा क्षेत्र में एक महिला अर्धविक्षिप्त अवस्था में लावारिस हालत में मिली है। महिला अपना नाम-पता बताने में असमर्थ है। सुरक्षा की दृष्टि से उसे सुरक्षित वन स्टॉप सेंटर, अनूपपुर में रखा गया है,यदि कोई व्यक्ति महिला के संबंध में नाम, पता या पहचान की जानकारी रखता हो, तो कृपया थाना भालूमाड़ा से संपर्क कर सूचित करने का कष्ट करें।