गिरिडीह: मुहर्रम पर बड़ा चौक समेत पूरे जिले में शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क
मुहर्रम पर्व के अवसर पर बड़ा चौक समेत जिले में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय एवं सतर्क रहा। शुक्रवार रात एक बजे तक जगह जगह पुलिस बल तैनात नजर आया।उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक तथा उप विकास आयुक्त,स्मृता कुमारी ने देर रात्रि तक शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं प्रमुख क्षेत्रों का जायजा लिया।।