सिहोडीह स्थित नया पुल के बगल गली में खड़ी एक बाईक की चोरी बुधवार को हो गई। बाइक ऑनर पप्पू यादव ने मोटरसाइकिल थाना में शाम 6 बजे लिखित सूचना दी है। बैंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा निवासी पप्पू यादव अपने स्प्लेंडर प्लस बाइक से फर्नीचर का काम करने के लिए आज नया पुल के बगल स्थित गली के एक मकान में आए हुए थे। दोपहर में खाना खाने के दौरान तक बाइक वही खड़ी थी।