पुनासा: सड़क पर गिरा हाई वोल्टेज तार, भयंकर शॉर्ट सर्किट का VIDEO आया सामने
खंडवा के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित टपाल चाल के पास गुरुवार रात बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया, जिससे तेज चिंगारियों के साथ भयंकर शॉर्ट सर्किट होने लगा। घटना से इलाके में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग की टीम करीब एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची।