बलिया: सुरहाताल को रामसर स्थल घोषित होने पर विद्यार्थि परिषद के कार्यकर्ताओं ने सुरहाताल में जाकर मनाया जश्न
Ballia, Ballia | Jun 5, 2026 सुरहाताल रामसर स्थल घोषित होने पर विद्यार्थि परिषद के कार्यकर्ताओं ने सुरहाताल मे जाकर जश्न मनाया। जयप्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य, सुरहा ताल को देश का सौवाँ रामसर स्थल चुने जाने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बलिया नगर ईकाई के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा सुरहाताल के बीच मे जाके ध्वजारोहण करके प्रसन्नता जाहिर की।