बैतूल नगर: घर की सीढ़ियों से गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति की जिला अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में उपचार के दौरान मौत
बैतूल जिले के चिचोली से एक दुखद खबर सामने आई है। चिचोली निवासी 55 वर्षीय बसंत प्रजापति की घर में सीढ़ियों से गिरने के बाद उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय के आईसीयू में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बैतूल जिला चिकित