परबत्ता: एनएच-31 पर दादा को खाना देने जा रहे बालक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, यदुवंश नगर में मातम
पसराहा थाना क्षेत्र के खजरेठा पंचायत अंतर्गत यदुवंश नगर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहाँ मंगलवार को अपने दादा को खाना पहुँचाने जा रहे 10 वर्षीय बालक की सड़क दुर्घटना में जान चली गई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 3 निवासी स्वर्गीय मनोज यादव के पुत्र ऋषि कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ऋषि देवठा बहियार में काम कर रहे अपने दादा के लिए दोपहर का