इटावा: जमुना बाग के समीप साइकल सवार युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, परिजनों ने पुरानी रंजिश में टक्कर मारने का लगाया आरोप
Etawah, Etawah | Feb 25, 2024 जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमुना बाघ के समीप भगवानपुर गांव निवासी देवेंद्र पुत्र संजय सिंह साइकल से जा रहे थे, तभी वह बाइक की टक्कर से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल युवक के मामा लक्ष्मण ने परिवार के लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते टक्कर मारने का आरोप लगाया है।