इटावा: पठा गांव में डंपर और कार की टक्कर में नवविवाहिता की मौत होने के साथ 5 लोग हुए घायल, पुलिस ने करवाया शव का पीएम
Etawah, Etawah | Feb 25, 2024 पठागांव में शनिवार रात 9:30 बजे डंपर और कार की टक्कर में एक नवविवाहिता की मौत होने के साथ 5 लोग घायल हो गए। हादसे में नवविवाहिता नूरहाश्मी की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मुख्यालय पर पोस्टमॉर्टम कराया। मृतका की शादी 3 माह पूर्व ही हुई थी। लरखोर गांव से सैफ़ई में आए हुए रिश्तेदार को छोड़ने जाते समय हुआ हादसा।