मुरादाबाद: आबिद मार्केट के पास टोरेंट गैस की पाइप लाइन में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू
आबिद मार्केट के पास टोरेंट गैस की पाइप लाइन में अचानक भीषण आग लग गई। वहीं आग की लपटें देखकर आसपास के लोग भयभीत हो गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाने का प्रयास किया। काफी देर बाद आग पर काबू पा लिया गया।