मुरादाबाद: सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी 12वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में थाने पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
रेल चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने सिविल लाइन पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 12वीं की छात्रा है। उसकी पुत्री को काजीपुरा निवासी एक युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने किशोरी की अश्लील फोटो भी बना ली, जिसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा।