मुरादाबाद: एक अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी को नागफनी पुलिस ने नागफनी क्षेत्र से किया गिरफ्तार
नागफनी क्षेत्र में अवैध तमंचा लगाकर घूम रहे एक आरोपी को नागफनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस द्वारा बताया गया कि उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने मुखबीर की सूचना पर अवैध तमंचा लगाकर घूम रहे आरोपी सलीम अहमद निवासी मोहल्ला बरबालान को नागफनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कारतूस भी बरामद किया गया है।