ऊंचाहार: होरेंसा गाँव में करंट की चपेट में आकर मोरनी की मौत, ग्राम प्रधान ने वनविभाग को दी सूचना
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के होरेंसा गाँव में करंट की चपेट में आकर राष्ट्रीय पक्षी मोरनी की मौत हो गई, ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार ने मामले की सूचना वनविभाग की टीम को दी है।घटना सोमवार शाम की है, गाँव में आवारा कुत्तों के हमले से बचने के लिए मोरनी पास में लगे ट्रांसफार्मर पर जाकर बैठ गई, इसी दौरान उसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।