कुशलगढ़: 108 दीपों की महाआरती से भक्तिमय हुआ कुशलगढ़ का खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर
कुशलगढ़ के खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में अधिक मास के चौथे मंगलवार की रात को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। मंदिर परिसर में समाजसेवी संदीप नाहटा परिवार एवं श्रद्धालुओं द्वारा 108 दीपकों की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें महिला-पुरुषों सहित बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए। दीपों की रोशनी और जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।