कटेया: कटेया थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 61 लीटर शराब बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार। थानाध्यक्ष ने दी जानकारी।
कटेया थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 61 लीटर देसी और अंग्रेजी शराब के साथ एक विधि-विरुद्ध बालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जीतन मोड़, जमुनहाँ बाजार के समीप की गई। पुलिस ने दो बाइकों की तलाशी में शराब बरामद कर दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में पानन गांव निवासी प्रिंस गोंड़ और अजीत राजभर