बेगूसराय: गांधी स्टेडियम में राज्यस्तरीय विद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, मेयर ने किया उद्घाटन
गांधी स्टेडियम में गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे राज्यस्तरीय विद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन मेयर पिंकी देवी, जिला खेल पदाधिकारी ऐश्वर्य कश्यप ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए मेयर ने कहा कि वर्तमान समय में खेल में भी स्वर्णिम कैरियर है.