बुधवार की शाम को 4:30 पकड़ी वीरभद्र गांव में एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों ग्राम विकास अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। वह 24000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए हैं। इस मामले में टीम उनको लेकर महुआडीह थाने पहुंची।जहां विधिक कार्रवाई में जुट गई है। इस मामले में एक ठेकेदार ने एंटी करप्शन टीम को सूचना दी थी।