अजीतमल: ग्राम सेगनपुर के पूर्व प्रधान के साथ खजाना दिलाने के नाम पर हुई ₹24.50 लाख की धोखाधड़ी, तीन पर केस दर्ज
अयाना थाना क्षेत्र के सेंगनपुर के पूर्व प्रधान से तीन लोगों ने जमीन में खजाना मिलने के नाम पर धोखाधड़ी कर ली। खजाना खोदने के दौरान पुलिस की वर्दी पहन कर आए दो युवकों पर धमकाने का भी आरोप लगाया है। सेंगनपुर के पूर्व प्रधान इमरान खान ने पुलिस को तहरीर दी।बताया कि गांव में एक युवक आया था जिसने स्वयं को अनिल बताकर गांव के ईमानदार युवक को खजाना दिलाने की कही।