अजीतमल: कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के बाबरपुर मार्ग पर एक बाइक पर 5 लोगों के सवार होने का वीडियो हुआ वायरल, ₹12000 का कटा चालान
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर मार्ग पर स्थित बकरा मंडी के समीप एक बाइक पर पांच लोगों के बैठने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोमवार की सुबह 10 बजे वीडियो वायरल होते ही मामले का संज्ञान एआरटीओ सुधेश तिवारी ने लिया। जिस पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाइक नंबर के आधार पर उसका ₹12000 का चालान काट दिया। आपको बता दें कि एआरटीओ वर्तमान में नियम के