फतेहपुर: कल्यानपुर के NH19 में पिकअप का टायर फटने से मजदूर की दबकर मौत, मजदूर की पत्नी सहित चार घायल, पूना से लौटते समय हुआ हादसा
फ़तेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के NH19 पर पिकअप का टायर फटने से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबकर मजदूर कज दर्दनाक मौत हो गई जबकि पत्नी सहित चार लोग घायल हो गए। सभी लोग पूना से लौट घर जाते समय हादसा हुआ। इस घटना के बाद से परिजनो का रो रोकर बुरा हाल रहा। मौके पर पहुंची फोर्स ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।