गोंडा: मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में मंडलायुक्त ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया ध्वजारोहण
Gonda, Gonda | Aug 15, 2024 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त ने मण्डलायुक्त कार्यालय परिसर में ससम्मान ध्वजारोहण किया। मण्डलायुक्त ने कहा है कि भारत की स्वाधीनता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का आदरपूर्वक स्मरण करना हम सभी का कर्तव्य है। सभी लोग प्रधानमंत्री के पंचप्रण के संकल्प को अंगीकार करते हुए कार्य करें।