गोंडा: 78वें स्वतंत्रतादिवस के पूर्वसंध्या पर एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ रेलवेस्टेशन व बसस्टेशन पर चलाया सघन चेकिंग अभियान
Gonda, Gonda | Aug 15, 2024 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एसपी विनीत जायसवाल ने भारी पुलिसबल के साथ14 अगस्त की रात11बजे रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन के साथ शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया है,आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है, जीआरपी पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ रेलवे स्टेशन का चेकिंग किया है,सघन चेकिंग अभियान के दौरान एएसपीऔर नगर पुलिस मौजूद थी