गोंडा: जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश
Gonda, Gonda | Aug 14, 2024 DM नेहा शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। जहां पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बिंदुवार निर्माण कार्यों की जानकारी ली तथा उन्होंने निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से तय समय सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा की किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता की शिकायत नही आनी चाहिए।