चित्रकूट के मानिकपुर क्षेत्र के कुबरी हनुमान मंदिर में मकर संक्रांति पर,दो दिवसीय खिचड़ी मेला बुधवार दोपहर 1 बजे से लगा है, यह मकर संक्रांति मेला आस्था, परंपरा व ग्रामीण संस्कृति का अनूठा संगम है,कुबरी,सकरौहा,रानीपुर,गिदुरहा समेत आसपास के 20-25 गांवों से 5 हजार से अधिक मल्हारी मेले में पहुंचे है,स्थानियो के अनुसार यह मेला कई पीढ़ियों से लगता एक रहा है।