छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग में अध्यक्ष पद की नियुक्ति कर दी है।बस्तर के वरिष्ठ भाजपा नेता रूपसिंह मंडावी को आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया है.जिनका मंगलवार को केशकाल नगर में प्रथम आगमन पर पंचवटी में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम उपस्थिति में भव्य स्वागत किया गया.इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम महामंत्री आकाश मेहता, अन्य उपस्थित रहे।