पटना ग्रामीण: राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली से पटना पहुंचे, एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बुधवार को दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उपेंद्र कुशवाहा ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हम सभी दलों के नेताओं का धन्यवाद देते हैं जिन्होंने हमें यहां से राज्यसभा में भेजा है।