सतना के वार्ड नंबर 8 स्थित सिद्धार्थ नगर में बेमौसम हुई बारिश ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। हल्की बारिश के बाद ही इलाके की नालियां ओवरफ्लो हो गईं, जिससे गंदा पानी कई घरों के अंदर तक घुस गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से नालियों सफाई नहीं होने से ऐसे हालात निर्मित होना बताया गया हैं।