छतरपुर नगर: बमीठा थाना क्षेत्र: चेक पोस्ट के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, चालक गंभीर घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के चेक पोस्ट के पास तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक आकाश बंसल निवासी ललपुरा गंभीर रूप से घायल हो गया।बताया जा रहा है कि बाइक की हेडलाइट खराब होने से चालक को डिवाइडर दिखाई नहीं दिया, जिससे यह हादसा हुआ। वही इस मामले की जानकारी आज 2 अप्रैल दोपहर करीब 2:00 बजे घायल के परिजनों ने जिला अस्पताल में दी है।