कटनी नगर: लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं के मद्देनजर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित शुक्ला ने एसपी कार्यालय पहुंच सौपा ज्ञापन
शहर में लगातार घटित हो रही चाकू बाजी की घटनाओं के मध्य नजर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अधिवक्ता अमित शुक्ला आज मंगलवार दोपहर 1:00 बजे कांग्रेस सदस्यों और पदाधिकारी के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे थे जहां उन्होंने घटनाओं पर लगाम लगाने पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा को ज्ञापन सोपा है। अपराधियों पर लगाम नहीं कसी जाती और चाकूबाजी की घटनाएं नहीं रुकती है तो आंदोलन होगा।