कोडरमा: कोडरमा कबड्डी लीग सीजन-2 में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन, स्थानीय प्रतिभाओं को मिल रहा है मंच
झुमरी तिलैया में कोडरमा जिला कबड्डी एसोसिएशन द्वारा आयोजित कोडरमा कबड्डी लीग सीजन-2 (KKL Season-2) का आयोजन 8 से 11 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है। इसी क्रम में बीते संध्या उपायुक्त श्री ऋतुराज द्वारा खेल कार्यक्रम में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।