कर्वी: चित्रकूट की बेटी ने सहारनपुर में अन्तर्राजीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद का परचम लहराया
चित्रकूट के राजकीय हाई स्कूल रिहुटिया की छात्रा संध्या देवी ने सहारनपुर में आयोजित सब-जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 15-18 वर्ष आयु वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया। मंगलवार सुबह 11:30 बजे डीएम पुलकित गर्ग ने सम्मानित किया। कोच हितेंद्र सिंह ने उसकी मेहनत और प्रतिदिन 15 किलोमीटर अभ्यास यात्रा की सराहना की है।