बांका: मिर्जापुर झखड़ा सहित कई पंचायतों में दो दर्जन दिव्यांगों को ठंड से बचने के लिए बीडीओ और प्रमुख ने कंबल वितरित किए
Banka, Banka | Jan 4, 2025 मिर्जापुर झखड़ा सहित कई पंचायत के दो दर्जन दिव्यांगों के बीच ठंड से बचने के लिए बीडीओ नीतीश कुमार व प्रमुख श्वेता देवी ने कंबल का वितरण किया। बीडीओ नीतीश कुमार ने शनिवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे बताया की जिला प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराया गया कंबल को दिव्यांगों व नि:सहाय के बीच वितरण किया जा रहा है। ताकि ठंड से वैसे लोगों का बचाव हो सके।