बांका: चकरतनी गांव में मामूली विवाद में दबंगों ने महिला के साथ मारपीट की, मामला थाने पहुंचा, पुलिस जांच कर रही है
Banka, Banka | Jan 4, 2025 चकरतनी गांव में मामूली विवाद में दबंगों ने महिला रेखा देवी को घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित महिला रेखा देवी अपने परिजनों के साथ शनिवार की दोपहर बाद करीब 2:00 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए गांव के ही भूषण सिंह और उसके पुत्र के विरुद्ध शिकायत दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है