गुण्डरदेही: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति: नवीनीकरण 30 जून तक, नवीन पंजीयन 30 अगस्त तक
छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का नवीनीकरण 30 जून 2026 तक और नया पंजीयन 30 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन होगा। आवेदन पोस्ट मैट्रिक-स्काॅलरशीप वेबसाइट पर करें। आधार सीडेड बैंक खाता नंबर दर्ज करना जरूरी है।