गोहपारु: बरकोड़ा गांव में सहायक संचालक कृषि विभाग ने दी दबिश 100 बोरी डीएपी खाद किया जप्त
शहडोल मंगलवार को लगभग 3:00 बजे सहायक संचालक कृषि विभाग शहडोल से जानकारी प्राप्त हुई है कि शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत बरकोडा गांव में देकर दीनबंधु नापित के घर से 100 बोरी डीएपी खाद जप्त किया है,और वैधानिक कार्यवाही की है,बताया जा रहा है कि बिना अनुमति के 100 बोरी खाद रखा गया था,मुखबिर की सूचना पर सहायक संचालक कृषि विभाग ने यह कार्यवाही की है।