इंद्रगढ़: देहीखेड़ा कस्बे में ग्रामीणों ने रामदेव जयंती पर देव विमान के साथ निकाली शोभायात्रा
देहीखेड़ा कस्बे में आज रामदेव जयंती के अवसर पर ग्रामीणों ने देव विमान के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा का शुभारंभ विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ हुआ जो कस्बे के मुख्य मार्ग से होती हुई शोभायात्रा निकाली। बारिश के बीच भी शोभायात्रा में ग्रामीण छतरिया लेकर पहुंचे। डीजे में भजनों पर महिला पुरुष, युवक युवतियों झूमते रहे।