हनुमानगढ़: मक्कासर के पास कपड़े धोते समय नहर में डूबने से छह साल की बालिका की हुई मौत
गांव छह एसटीजी मक्कासर के पास रविवार को सार्दुल ब्रांच नहर में डूबने से बालिका की मौत हो गई। परिजनों व ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। इस संबंध में मृतका के पिता ने मर्ग दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार हरबंश सिंह निवासी छह एसटीजी मक्कासर ने रिपोर्ट दी कि उसकी 10 वर्षीय पुत्री जोत कौर रविवार को नहर किनारे कपड़े धो रही थी।