उधवा: पूर्वी उधवा पंचायत में आर्य समाज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वैदिक सत्संग महायज्ञ का समापन
उधवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी उधवा पंचायत के भुदेव मंडल टोला स्थित बजरंगी बली मंदिर के समीप आर्य समाज उधवा की ओर से तीन दिवसीय आयोजित वैदिक सत्संग महायज्ञ रविवार की देर रात समापन हो गया है। सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे जानकारी मिली का अंतिम दिन सत्संग सुनने को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। तीन दिनों तक भजन व दिव्य प्रवचन से लोगों का मनमोह लिया।