बरवाडीह: ग्राम सभा में पंचायत सचिव (बरवाडीह) पर लाभुकों ने लगाया रिश्वत लेने का आरोप, आवास +2024 हाउसहोल्ड सर्वे के दौरान।
लातेहार के पंचायत सचिवालय बरवाडीह में शनिवार की दोपहर एक बजे बड़ी संख्या में पहुंचे महिला एवं पुरुष लाभुकों ने पंचायत सचिव (बरवाडीह) विजय शंकर राम पर आवास योजना में नाम शामिल कराने और जियो टैगिंग कराने के नाम पर 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक रिश्वत लेने का आरोप लगाया। वही आरोपों को विजय शंकर राम ने नाकारा कहा झूठा आरोप है।