महसी: महसी इलाके में रैली निकालकर धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती
महसी तहसील महसी क्षेत्र के दरैहिया, मैकू पुरवा, अंगरौरा दुबहा, पचदेवरी, पिपरी मोहन, पूरे हिंदू सिंह, सिंगिया नसीरपुर, महसी व महराजगंज समेत कई गांवों में लोगों ने रैली निकालकर बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस दौरान लोगों ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए सामाजिक समरसता और समानता का संदेश दिया। जगह-जगह रैली का स्वागत किया गया।