चंदौसी: चंदौसी में ब्राह्मण महिला सभा के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रंजना शर्मा ने दीप प्रज्वलित किया
चंदौसी में ब्राह्मण महिला सभा जिला संभल के तत्वाधान में एबीसी मांटेसरी स्कूल में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से शुक्रवार दोपहर 4:00 बजे के करीब मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संयोजिका संगीता भार्गव व जिलाध्यक्ष रंजना शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वंशिका भारद्वाज ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।