हुज़ूर: भोपाल: कोहेफिजा पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर आनंद पाराशर के घर से 2 करोड़ के जेवरात चोरी का खुलासा किया
Huzur, Bhopal | Oct 6, 2025 भोपाल के कोहेफिजा पुलिस ने ओम नगर हलालपुरा निवासी प्रॉपर्टी डीलर आनंद पाराशर के घर से दो करोड़ रुपए के जेवरात चोरी का सोमवार दोपहर को खुलासा किया है। वारदात की मास्टरमाइंड आनंद की भतीजी डॉली पाराशर निकली, जिसने अपने बॉयफ्रेंड अंकित तिवारी के साथ चोरी की योजना बनाई थी|