मधेपुरा: कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष सूर्यनारायण राम ने जिला कार्यालय में संभाला पदभार, पूर्व जिलाध्यक्ष ने सौंपी जिम्मेदारी
जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यनारायण राम ने पदभार ग्रहण किया। उन्हें पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव ने सम्मानित कर जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर सत्येंद्र सिंह ने कहा कि संगठन में बदलाव होते रहते हैं। इससे संगठन मजबूत होता है। उन्होंने बताया कि उनका राजनीतिक जीवन 1987 में शुरू हुआ।