शनिवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देश पर अप्राध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना टांडा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कचरे (स्क्रैप) के लेन-देन को लेकर हुई मारपीट और चाकूबाजी की घटना में शामिल एक वांछित आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है।