हरदोई: तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम सुहाना, लेकिन किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें
Hardoi, Hardoi | Apr 8, 2026 बीते शनिवार से हर शाम तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला चल रहा है, शाम होते ही तेज कड़कती बिजली,तूफानी हवा और फिर बारिश के बीच मौसम डरावना हो रहा है।बहुत से किसानों गेहूं काटकर खेतों में सूखने डाला था, लेकिन बारिश के चलते चार पांच दिन से लगातार भीग रहा है, स्थित यह है कि दाने काले पड़ने का खतरा बढ़ गया है।वहीं आम की फसल को भी नुकसान हुआ है।